हरिद्वार। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कलियर हज हाउस रोड स्थित रैन बसेरे की जर्जर चारदीवारी और उस पर लगी लोहे की रेलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और सड़क पर भी आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने से मलबा सड़क पर फैल गया।स्थानीय लोगों के अनुसार रैन बसेरे की चारदीवारी लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की रेलिंग भी धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, लेकिन संबंधित विभाग ने इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जर्जर दीवार की जानकारी होने के बावजूद समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि यह हादसा व्यस्त समय में होता तो राहगीरों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रैन बसेरे की क्षतिग्रस्त चारदीवारी और रेलिंग का जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए। साथ ही क्षेत्र की अन्य जर्जर दीवारों का भी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *