हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर 292.75 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी निशान 293 मीटर से केवल 25 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को फिलहाल नियंत्रण में बताया है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।बारिश के बावजूद कांवड़ यात्रा पूरी आस्था और उत्साह के साथ जारी है। हजारों शिवभक्त “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ कांवड़ पटरी और हाईवे से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। लगातार बारिश के चलते भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल और लाटोवाली समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। नगर निगम की टीमें पंपों के माध्यम से जल निकासी में जुटी हैं।नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती कर लगातार पानी निकाला जा रहा है।उधर, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण गंगा में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से भीमगोड़ा बैराज पर जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यूपी सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को गंगा के जलस्तर पर सतत नजर रखने, निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आपदा प्रबंधन, सिंचाई विभाग और पुलिस को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से गंगा किनारे अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है।कांवड़ मेले को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें हाईवे, कांवड़ पटरी और गंगा घाटों पर लगातार तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। Please follow and like us: Post navigation 1 करोड़ 80 लाख 55 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर हो चुके रवाना लगातार बारिश से रैन बसेरे की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला