गीता कुटीर घाट पर तेज बहाव में बहा 24 वर्षीय युवक, जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जानहरिद्वार। गीता कुटीर घाट पर गंगा के तेज बहाव में बह रहे पंजाब निवासी 24 वर्षीय अभय खुराना को जल पुलिस की टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सकुशल बचा लिया। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और जोखिम उठाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, अभय खुराना (24 वर्ष), पुत्र राजकुमार, निवासी हाउस नंबर-10, थलेश बाग कॉलोनी, संगरूर (पंजाब), गंगा में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम के साहस, समन्वय और त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।रेस्क्यू अभियान में हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश पलियाल, गोताखोर सनी, गोताखोर गौरव तथा चालक मनमोहन सिंह नेगी की अहम भूमिका रही। सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता का परिचय देते हुए एक अनमोल जीवन बचाया। इस साहसिक कार्य के लिए जल पुलिस की टीम की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की और उनके जज्बे को सलाम किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *