हरिद्वार। हरिद्वार में बिना वैध लाइसेंस सार्वजनिक परिवहन सेवाएं संचालित करने वाले टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 20 टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों का चालान किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश और संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी के मार्गदर्शन में यह अभियान शहर की शिवमूर्ति गली में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया।निरीक्षण के दौरान कई ट्रैवल एजेंसियां बिना वैध लाइसेंस के यात्रियों की बुकिंग और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन करती मिलीं। यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 तथा सार्वजनिक सेवाओं द्वारा यात्रा कराने के लिए संचालित एजेंसियों एवं टिकटों की बिक्री हेतु विनियमावली, 2023 का उल्लंघन पाया गया।

परिवहन विभाग ने सभी संबंधित संचालकों को बिना लाइसेंस संचालन बंद करने और जल्द आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी बिना लाइसेंस सार्वजनिक परिवहन सेवाएं संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शी परिवहन व्यवस्था और नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। साथ ही सभी टूर एवं ट्रैवल संचालकों से नियमों का पालन करते हुए वैध लाइसेंस लेकर ही संचालन करने की अपील की गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *