हरिद्वार, अखिल भारतीय अखााड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने तीसरे गुप्त नवरात्र पर निरंजनी अखाड़े में पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मां भगवती अत्यन्त ममतामयी एवं कल्याणकारी हैं। गुप्त नवरात्रों में की गयी मां दुर्गा की आराधना से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। मां भगवती की कृपा से सभी बिगड़े काम संवर जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करनी है तो विधि विधान और पूर्ण श्रद्धा भक्ति से मां भगवती की आराधना करें। मां भगवती शांति, समृद्धि तथा धर्म पर आघात करने वाली अंधकार व अज्ञानता रूपी शक्तियों का नाश कर अपने भक्तों की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि मां भगवती दुर्गा संसार की परम् शक्ति हैं। उनकी आराधना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को उनकी आराधना अवश्य करनी चाहिए। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत राज गिरी ने भी भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *