हरिद्वार, कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी, सहायक अभियंता भारत भूषण, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया और कुंभ मेले के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। ओमपुल स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में भेंट के दौरान सभी अधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज ने कहा कि कुंभ मेला सनातन का सबसे बड़ा पर्व है। जिसमें सभी अखाड़े और देश दुनिया के श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि विशाल स्तर पर आयोजित होने वाले कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए अखाड़ों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला प्रशासन को संतों के अनुभव का लाभ उठाना चाहिए। संतों के मार्गदर्शन और अधिकारियों के प्रशासनिक कौशल के समन्वय से कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप से सफलतापूर्वक संपन्न होगा। इस अवसर पर श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास, महंत संजय दास, श्रीमहंत मुरली दास, महंत हेमंत दास, महंत अंकित दास, महंत रामदास सहित कई संत मौजूद रहे। Please follow and like us: Post navigation स्वामी गोपालानंद भारती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसनातन के प्रचार प्रसार के साथ अखाड़े की उन्नति में योगदान करेंगे महामंडलेश्वर स्वामी गोपालानंद भारती-श्रीमहंत रामरतन गिरी रणसुरा फायरिंग कांड में फरार आरोपी जाहिद गिरफ्तार