हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिले में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार ने एहतियातन 10 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।जिलाधिकारी ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और संभावित मौसम जनित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।जिला प्रशासन ने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन और आम नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।साथ ही सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *