हरिद्वार, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फेरुपुर में आयोजित भंडारे में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कांवड़ियों को भोजन प्रसाद वितरित करते हुए सेवा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ विश्व की सबसे बड़ी यात्रा है। कांवड़ियों की सेवा के लिए सभी को सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए।शनिवार को फेरुपुर में सहकारी समिति के चेयरमैन पंकज सैनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विशाल भंडारे का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कांवड़ियों को भोजन प्रसाद वितरण कर किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य करने का काम है। उन्होंने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की तप और तपस्या का प्रमाण है कि वे सैकड़ों किमी लंबी यात्रा कर अपने आराध्य शिव की पूजा करने के लिए गंगाजल लेकर शिवालयों में पहुंचते हैं। उन्होंने कांवड़ियों की सेवा करने के लिए यात्रा मार्ग पर बसे ग्रामीणों के साथ अन्य सामर्थ्यवान लोगों को आगे आने को आह्वान किया।शिविर एवं भंडारे के आयोजक पंकज सैनी ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए तीन दिन 24 घंटे बिना रूके भोजन भंडारा सुचारू रहेगा। उन्होंने सहयोग और सेवा करने वालों का आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, वरिष्ठ नेता शेषराज सैनी, मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, ग्राम प्रधान अमित सैनी, अंकित सैनी, हेमंत सैनी, राकेश सैनी, दिनेश सैनी, अनिल सैनी प्रधान, रामपाल प्रधान, दिलीप प्रधान, सोहनवीर पाल, तेलूराम, विनय सैनी, वीरभान सैनी, दिनेश सैनी, हुकुम सैनी, सुशील सैनी ठेकेदार, मनोज सैनी आदि शामिल हुए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *