हरिद्वार, श्री पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर ग्राम पंचवेली सुल्तानपुर लकसर के महंत यति शिवानंद गिरी ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता कर मंदिर में अवैध कब्जा कर जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। महंत शिवानंद गिरी ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर पर अवैध कब्जा कर कर उन्हें बलपूर्वक बाहर कर दिया है। असामाजिक तत्वों के कब्जे के चलते मंदिर में धार्मिक गतिविधियां ठप्प हो गयी हैं। महंत शिवानंद गिरी ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में एसडीएम लकसर को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज करायी है। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन असामाजिक तत्व कानूनी प्रक्रिया को भी खुली चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। महंत यति शिवानंद गिरी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर न्याय देने की मांग की है। प्रैसवार्ता में महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी, चैधरी अनुज बेनीवाल, प्रदीप धीमान, श्रीमहंत मोहन गिरी आदि भी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *