हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में सोमवार शाम बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय दो बच्चियां अचानक नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने 7 वर्षीय हिमानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि उसकी 6 वर्षीय सहेली विधिका तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय विधिका पुत्री गौतम कुमार मूल रूप से ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, बिजनौर की रहने वाली है। वर्तमान में उसका परिवार सिडकुल के रावली महदूद क्षेत्र में कृपाल स्कूल के पास रह रहा है। उसके पिता सिडकुल क्षेत्र में मजदूरी करते हैं।खेलते-खेलते नाले में गिरीं दोनों बच्चियांसोमवार शाम क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान विधिका अपनी 7 वर्षीय सहेली हिमानी के साथ खेल रही थी। बताया गया कि खेलते समय दोनों बच्चियां अचानक नाले में गिर गईं और पानी के तेज बहाव में बहने लगीं। बच्चियों को बहता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया। लोगों ने हिमानी को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विधिका तेज बहाव में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चासूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लापता बच्ची की तलाश शुरू की। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने नाले में उतरकर संभावित स्थानों पर बच्ची की तलाश शुरू की। बारिश और तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलें सामने आईं। इसके बावजूद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर रात तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रही।जेसीबी से नाले की सफाईबच्ची की तलाश के दौरान नाले में जमा मलबे और अन्य अवरोधों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी मौके पर उतारी गई। टीमों ने नाले के अंदर और आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की।हादसे के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना प्रभारी ने कहा—हरसंभव प्रयास जारीसिडकुल थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि नाले के पानी में बच्ची के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्ची की तलाश के लिए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और बच्ची को तलाशने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *