हरिद्वार। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों को शनिवार, 5 सितंबर 2026 को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 4 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान में 5 सितंबर को हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फैसलाप्रशासन के मुताबिक लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। ऐसे में बच्चों को किसी भी संभावित खतरे से बचाने और छात्रहित एवं बालहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है।

डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को 5 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।आदेश नहीं माना तो होगी कार्रवाईजिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, सभी तहसीलों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय या संबंधित विभाग इस आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *