हरिद्वार, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने बुधवार को सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में विधिवत रूप से रूद्राभिषेक और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश और समाज की सुख. समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण निषाद ने कहा कि श्रावण मास में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भगवान शिव की कठिन उपासना करते हैं।18 घंटे लगातार जलाभिषेक और तपस्या करते हुए वह सनातन संस्कृति की पताका को देश. दुनिया में प्रचारित. प्रसारित कर रहे हैं। प्रवीण निषाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें से 11 सीटों पर पार्टी को जीत मिली। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हमें राजनीतिक सेवा का अवसर दिया गया। निषाद समाज की गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं।सरकार द्वारा निषाद राज पार्कए ऑडिटोरियमए विश्रामगृह आदि का निर्माण कर समाज की परंपराओं को गौरव के साथ सामने लाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन वन इलेक्शन के संकल्प का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि बार. बार होने वाले चुनावों पर लगने वाला बजट का पैसा देशहित में लगे। बार. बार चुनाव होने से सरकार को अनेकों तामझाम करने पड़ते हैं और विकास कार्य बाधित होते हैं।एनडीए सरकार जल्द ही इसे लागू करेगी। प्रवीण निषाद ने कहा कि निषाद समाज के उत्थान में केंद्र और राज्य सरकार ने निर्णायक भूमिका निभाई है। समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर के संत. महंत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *