सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन में एसएसपी के निर्देश पर शहर से देहात तक चला विशेष अभियान, दोबारा उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी हरिद्वार,माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों यानी लाउडस्पीकरों का उल्लंघन निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में और मानकों के विपरीत संचालित होने वाले कुल 94 लाउडस्पीकरों को हटवाया गया, जिनमें से 31 शहर क्षेत्र और 63 देहात क्षेत्र के धार्मिक स्थलों से हटाए गए। पुलिस टीमों द्वारा संबंधित व्यक्तियों, प्रबंधकों और समितियों को लाउडस्पीकर संचालित करने के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, पुलिस ने सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा संबंधित अधिनियमों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी Please follow and like us: Post navigation आकाश इंस्टीटयूट के 24 छात्र-छात्राओं ने किया नीट-2026 क्वालिफाई श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने कावंड़ियों से की नियमों का पालन करने की अपीलडीजे पर फिल्मी गानों की धुन पर देवी देवताओं की वेशभूषा में नृत्य ना करें-पंडित अधीर कौशिक