आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने मेला क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख स्थलों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मेले से जुड़े सभी निर्माण और व्यवस्थात्मक कार्य 25 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं। कार्यों की समयबद्धता और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन प्रमुख स्थलों का किया गया स्थलीय निरीक्षण मनसा देवी हिल बाईपास और मोतीचूर, भूपतवाला तथा सप्तऋषि आश्रम, पंतद्वीप, लालजीवाला और चंडी चौक, नजीबाबाद रोड, गौरीशंकर और नमामि गंगे घाट निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ पटरी, भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट), यातायात संचालन, सड़कों की मरम्मत, बैरिकेडिंग, लाइटिंग, पेयजल और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।सड़कों को गड्ढामुक्त करने और सुरक्षा के सख्त निर्देशजिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और गड्ढामुक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर काम करें। सीवर लाइन और रिंग रोड परियोजना के कार्यों में गति लाई जाए, ताकि कांवड़ियों के आवागमन में कोई बाधा न आए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन प्लान और साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को अपने कार्यों की दैनिक समीक्षा करने को कहा। Please follow and like us: Post navigation हरिद्वार पुलिस का फेक करेंसी गैंग पर जोरदार प्रहार,1,10,000 के नकली नोट के साथ पंजाब के पिता पुत्र गिरफ्तार अवैध मावा फैक्ट्रियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,लक्सर में दो इकाइयों पर छापा, दोनों सील