हरिद्वार, स्वामी गोपालानंद भारती को निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की गयी है। निरंजनी अखाड़े में अखाड़े के पंच परमेश्वरों के सानिध्य और महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद भारती महाराज की अध्यक्षता एवं निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज के संचालन में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने तिलक चादर विधि के साथ पुष्पवर्षा कर स्वामी गोपालानंद भारती का महामंडलेश्वर पद अभिषेक किया। महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी गोपालानंद भारती विद्वान संत हैं। स्वामी गोपालानंद भारती संत परंपरा और अखाड़ा परपंरा का पालन करते हुए सनातन को आगे बढ़ाएंगे। श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा संत परंपरा में महामंडलेश्वर का पद बेहद महत्वपूर्ण है। स्वामी गोपालानंद भारती संत परंपरा के अनुरूप महामंडलेश्वर पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सनातन के प्रचार प्रसार के साथ अखाड़े की उन्नति में भी योगदान करेंगे। नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी गोपालानंद भारती ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर आसीन होकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के नेतृत्व में सनातन के संरक्षण संवर्द्धन के साथ अखाड़े की प्रगति में भी योगदान करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी ज्योर्तिमयानंद ने भी महामंडलेश्वर स्वामी गोपालानंद भारती को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, महंत पूर्णानंद, स्वामी नागेंद्र महाराज, स्वामी आदित्य, स्वामी कृष्ण गिरी, स्वामी गंगा गिरी, स्वामी आत्मानंद सरस्वती सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *